पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताली कर्मियों को झटका, शहर की सफाई को 200 कर्मचारी और 6 मशीनें उतरी मैदान में

हड़ताली कर्मियों को झटका, शहर की सफाई को 200 कर्मचारी और 6 मशीनें उतरी मैदान में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गंदे हो रहे शहर की सफाई शुक्रवार रात से शुरू हो गई। निगम की ओर से 16 वार्डों में 200 सफाई कर्मचारियों को लगा दिया गया। जबकि 6 मशीनें भी मैदान में उतार दी गईं। अब निगम अफसर रात को शहर की सफाई कराएंगे ताकि आमजन को परेशानी न हो। कमिश्नर मोहम्मद शाइन ने कहा यदि किसी हड़ताली कर्मचारी ने सफाई करने वाले कर्मियों को रोका तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा शहर में महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इसलिए अब सफाई बहुत जरूरी हो गई है। हड़तालियों को वह नहीं छेड़ रहे हैं। वे जब तक चाहें हड़ताल कर सकते हैं। हमें परेशानी नहीं है लेकिन शहर की सफाई को अब और अधिक प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

सीएमओ ने लिखा लेटर

कमिश्नर ने कहा सीएमओ की तरफ से भी लेटर आया है। उन्होंने आशंका जताई है यदि जल्द शहर की सफाई व कूड़े के ढेर उठना शुरू नहीं हुए तो महामारी फैलने की आशंका है। शाइन ने कहा ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। नगर निगम के 24 वार्डों में ईको ग्रीन कंपनी डोर टू डोर कूड़ा उठा रही है। बाकी 16 वार्डों के लिए फिलहाल 200 कर्मचारी लगा दिए गए हैं। बाकी शहर की सफाई के लिए 6 मशीनें भी मैदान में उतार दी गई हैं। जो सड़कें व मार्केट साफ करेंगी। उन्होंने कहा हड़ताली कर्मचारियों की मांगें सरकार लेवल की हैं और सीएम ही कुछ निर्णय लेंगे।

खबरें और भी हैं...