फरीदाबाद|नगर निगम के पूर्व उपमहापौर राजेंद्र भामला के पिता तुहीराम भामला का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे 81 वर्ष के थे। उनकी अंत्येष्टि शनिवार सुबह 10 बजे सेक्टर-22 स्थित स्वर्गाश्रम में की जाएगी। उनके निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राजस्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया, एनआईटी के विधायक नगेंद्र भड़ाना, तिगांव से विधायक ललित नागर, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन सिंगला, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा आदि ने शोक जताया है।