पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आशा वर्करों की मांगों को लेकर 20 मई को बैठक में होगी आंदोलन की घोषणा

आशा वर्करों की मांगों को लेकर 20 मई को बैठक में होगी आंदोलन की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आशा वर्कर्स यूनियन की सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 20 मई को रोहतक में राज्यस्तरीय बैठक होगी। इसमें आशा वर्करों की मांगों को लेकर आरपार के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बैठक में आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान हेमलता, सीआईटीयू के प्रधान निरंतर पाराशर, लाल बाबू शर्मा, धर्मवीर वैष्णव आदि मौजूद थे। प्रधान हेमलता ने कहा कि आशा वर्कर्स यूनियन की एक फरवरी को विभागीय मंत्री अनिल विज व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ वार्ता के दौरान हुए समझौते को आज तक लागू न कर आशाओं के साथ वादा खिलाफी की है। इसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। शिष्टमंडल के साथ हुए समझौते में आशा वर्करों के मानदेय को 4 हजार रुपए करना, एचबीपीएनसी के पैसे में बढ़ोतरी करना, एएनएम की भर्ती में आशाओं को योग्यता/वरिष्ठता के आधार पर प्राथमिकता देना, सभी सीएससी/पीएससी पर विश्राम गृह बनवाना, लैपटॉप व अलमारी देना व अन्य मानकों में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दो गुणा करना शामिल है। सीआईटीयू के प्रधान निरंतर पाराशर, लाल बाबू शर्मा, धर्मवीर वैष्णव ने बताया कि 20 मई को रोहतक में होने वाली राज्यस्तरीय बैठक में आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...