पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • येद्दियुरप्पा को शपथ दिलाने के विरोध में कांग्रेस ने पुतला जलाया

येद्दियुरप्पा को शपथ दिलाने के विरोध में कांग्रेस ने पुतला जलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में भाजपा द्वारा अनैतिक तरीके से येद्दियुरप्पा को सीएम की शपथ दिलाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कांग्रेस के जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने ‘भाजपा सरकार मुर्दाबाद’ नरेंद्र मोदी हाय-हाय, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में जिस प्रकार भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है, उसने देश की जनता को आहत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब-जब किसी ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है, वह सरकार कभी सत्ता में नहीं टिक पाई है। मणिपुर, गोवा और मेघालय में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर आई थी, उसके बावजूद वहां भाजपा ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाते हुए अपनी सरकार गठन कर ली। भाजपा सत्ता की भूखी है। वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। बिलाल ने कहा सत्ता के लिए भाजपा ने साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाते हुए अनैतिक कार्य करने शुरू कर दिए हैं। कर्नाटक में जनादेश के इस अपमान का दंड भाजपा को आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नागर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, यशपाल नागर, प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, चेयरमैन राकेश भड़ाना, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, ज्ञानचंद आहूजा, प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर, सुमित गौड़, गजेंद्र सिंह, संगठन सचिव ललित भड़ाना, महिला जिलाध्यक्ष साधना राठौर, सीमा रावत आदि मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...