पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल की किल्लत, महिलाओं ने फोड़े मटके

पेयजल की किल्लत, महिलाओं ने फोड़े मटके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद|नगर निगम द्वारा अवैध रूप से शहर में चल रहे आरओ प्लांट की कार्रवाई से आमजन परेशान हो गए हैं। जो पानी की बोतल 10 रुपए में मिल जाती थी, उसके रेट एक ही दिन में दोगुना 20 रुपए तक हो गए। अचानक रेट बढ़ने से परेशान पर्वतीया कॉलोनी की महिलाओं ने निगम मुख्यालय पर मटके फोड़कर विरोध दर्ज कराया। निगम की ओर से गुरुवार को शहर में बड़े स्तर पर आरओ प्लांट सील किए गए थे। ये सभी अवैध रूप से चल रहे थे। निगम के सरकारी पानी का दुरुपयोग हो रहा था। इस पानी की भी कोई गारंटी नहीं है। प्लांट बंद होने से इलाके में पीने के पानी की आपूर्ति बंद हो गई। लोगों का आरोप है कि प्लांट वाले पानी की कालाबाजारी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...