पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र, प्रथम ने अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 2 करोड़ रुपए कीमत का वैक्यूम स्वीपिंग मशीन वाला एक ट्रक खरीदकर फरीदाबाद नगर निगम को प्रदान किया है। इसके लिए पावरग्रिड और फरीदाबाद नगर निगम के बीच एक समझौता पत्र पर फरीदाबाद में 11 मई 2018 को हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र, प्रथम के कार्यकारी निदेशक एचके मलिक और फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त मौजूद रहे। उक्त ट्रक को केंद्रीय सामाजिक कल्याण और अधिकारिता राज्यमंत्री और फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन सड़क की धूल को कम करेगा, जो कि एनसीआर में वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है।
पॉवर ग्रिड समारोह में झंडी दिखाकर ट्रक रवाना किया गया।