न्यूटाउन स्टेशन के पास नई दिल्ली से मथुरा की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने एक युवती कूद गई। जीआरपी कर्मियों ने उसे घायलावस्था में बीके अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक युवती बाटा रोड स्थित सीसीटीवी कैमरा बनाने वाली एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसके पास से मोबाइल फोन मिला है। इसी दौरान कॉल आने पर डॉक्टर ने फोन रिसीव कर कहा कि ट्रेन हादसे में युवती की मौत हो गई है। इसके बाद फोन पर हुई बातचीत के बाद युवती की पहचान हो सकी। रविवार सुबह करीब 10 बजे एक मालगाड़ी नई दिल्ली से मथुरा की ओर जा रही थी। जब वह न्यूटाउन स्टेशन पास होने वाली थी तभी एक युवती उसके सामने कूद गई। गाड़ी के लोको पायलट लोकेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। मौके पर मौजूद जीआरपी के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने लोगों की मदद से उसे घायलावस्था में बीके अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी समय युवती के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन इलाज कर रहे डॉक्टर ने रिसीव किया। डॉक्टर ने फोन करने वाले को घटना की जानकारी दी। जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश के मुताबिक कुछ देर बाद तरुण नामक व्यक्ति अस्पताल पहुंचा। उसने युवती की पहचान उर्वशी पुत्री ओमप्रकाश निवासी संजय एन्क्लेव के रूप में की। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया गया। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। परिजन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर असावटी स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
न्यूटाउन स्टेशन पर चाकू दिखा दो यात्री लूटे
फरीदाबाद| हावड़ा से चलकर श्रीगंगानगर जाने वाली तूफान एक्सप्रेस से सफर कर रहे दो याित्रयों से बदमाशों ने न्यूटाउन स्टेशन पर चाकू दिखाकर मोबाइल और पर्स लूट लिया। बिहार निवासी विमलेश और कुंदन अपने परिवार के साथ संजय कॉलोनी में रहते हैं। दोनों गांव गए थे। वह हावड़ा से चलकर श्रीगंगानगर जाने वाली तूफान एक्सप्रेस से फरीदाबाद आ रहे थे। शनिवार देर रात करीब ढाई बजे ट्रेन का सिगनल न मिलने से न्यूटाउन स्टेशन पर खड़ी हो गई। दोनों सअपने कमरे की जोर जा रहे थे। इसी बीच दो बदमाश पहुंचे और दोनों को रोककर चाकू दिखाकर पर्स और मोबाइल लूट लिया। पीिड़त बल्लभगढ़ चौकी और थाने का चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।