पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गवर्नमेंट स्कूलों के छात्रों को नीट व आईआईटी की देंगे कोचिंग

गवर्नमेंट स्कूलों के छात्रों को नीट व आईआईटी की देंगे कोचिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंट स्कूलों के छात्रों को नीट व आईआईटी की देंगे कोचिंग

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

अब गवर्नमेंट स्कूलों के स्टूडेंट्स मेडिकल और आईआईटी कॉलेज में प्रवेश के लिए होने वाले एंट्रेस एग्जाम की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे। कोचिंग को लेकर स्टूडेंट्स के सामने आर्थिक परेशानी आड़े नहीं आएगी। प्रदेश सरकार गवर्नमेंट स्कूलों के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को अपने खर्च पर तैयारी कराएगी। दसवीं बाेर्ड में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले गवर्नमेंट स्कूलों के 125 स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा। इन स्टूडेंट्स का चयन स्कूल के प्राचार्य अपने आधार पर करेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित टेस्ट में शामिल किया जाएगा। इस टेस्ट में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले जिले के 100 स्टूडेंट्स का चयन नीट और आईआईटी की कोचिंग दिलाने के लिए किया जाएगा। इसमें 50 स्टूडेंट्स नीट और 50 स्टूडेंट्स आईआईटी एंट्रेस एग्जाम के चुने जाएंगे।

तैयारियों के अभाव में पिछड़ जाते हैं स्टूडेंट्स

प्रदेश सरकार के मुताबिक गवर्नमेंट स्कूलों के स्टूडेंट्स में टैलेंट की कमी नहीं है। लेकिन सही माहौल में उचित तैयारियों के अभाव के कारण गवर्नमेंट स्कूल के स्टूडेंट्स पिछड़ जाते हैं। लेकिन अब गवर्नमेंट स्कूलों के 50 स्टूडेंट्स को मेडिकल और 50 को इंजीनियरिंग की कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी।

प्रदेश सरकार की तरफ से बेहतर 100 स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री कोचिंग,10वीं बोर्ड में 85% से अधिक लाने वाले होंगे चयनित

रेवाड़ी डाइट में रहकर स्टूडेंट्स करेंगे कोचिंग

शिक्षा विभाग स्टूडेंट्स को रेवाड़ी डाइट में रखकर कोचिंग दिलाएगा। प्रदेश सरकार की इस योजना में विकल्प फाउंडेशन नामक सामाजिक संस्था मुख्य रूप से सहयोग कर रही है। यह संस्था स्टूडेंट्स को नीट और आईआईटी की तैयारी करा रही है।

फरीदाबाद. गर्वनमेंट स्कूल के स्टूडेंट पढाई करते हुए। फाइल फोटो

इस योजना के तहत रेवाड़ी के स्टूडेंट्स को कोचिंग दिलाई जा रही है। अब पूरे प्रदेश में यह योजना लागू होगी। जिससे गवर्नमेंट स्कूलों के स्टूडेंट्स भी आगे निकल सकें। इसमें 85 फीसदी से अधिक अंक वाले स्टूडेंट्स शामिल होंगे। -प्रमोद कुमार, इंचार्ज एकेडमिक सेल, शिक्षा निदेशालय।

गवर्नमेंट स्कूलों के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स चाहकर भी नीट और इंजीनियरिंग की तैयारी नहीं कर सकते थे। प्रदेश सरकार ने गवर्नमेंट स्कूलों के स्टूडेंट्स को बेहतर भविष्य बनाने के अवसर दिए हैं। -सतेंद्र कौर, जिला शिक्षा अधिकारी।

खबरें और भी हैं...