बॉयलर फटने से दीवार गिरी, 7 कर्मियों को आई चोट
फरीदाबाद| सेक्टर-31 थाना एरिया स्थित सुकृति प्रिंटिंग कंपनी में बॉयलर फटने से सात कर्मचारियों को चोट लगी। इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इनमें से किसी कर्मचारी को अधिक चोट नहीं लगी है। 4 को अस्पताल में फर्स्ट एड देने के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि एक के सिर व दो के पैर में चोट लगी है। बॉयलर फटने के कारण शेड के टुकड़े कर्मचारियों को लग गए थे।