पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट टूर्नामेंट: एमराल्ड अकादमी ने यूके स्पोर्ट्स को 63 रन से हरा जीता मैच

क्रिकेट टूर्नामेंट: एमराल्ड अकादमी ने यूके स्पोर्ट्स को 63 रन से हरा जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित क्रिकेट मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में एमराल्ड अकादमी ने यूके स्पोर्ट्स को हरा दिया। एमराल्ड अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 190 रन बनाए। बल्लेबाज मोहित ने 42 गेंद पर 59 रन की पारी खेली। इसके अलावा शोभित कौशिक ने 33 गेंद पर 44 रन बनाए। यश झा ने 25 गेंद पर 40 रन बनाए।

यूके स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश ने 6 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए। हर्ष ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूके स्पोर्ट्स की टीम 127 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज हर्ष दलाल ने 33 गेंद पर 36 रन बनाए। इसके अलावा तुषार ने 21 गेंद पर 31 रन बनाए।

एमराल्ड अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शोभित कौशिक ने 6 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। कृष्ण चंदीला ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। विजेता टीम के शोभित को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

फरीदाबाद. एमराल्ड क्रिकेट अकेडमी की टीम।

खबरें और भी हैं...