फरीदाबाद. राहुल मैन ऑफ द मैच लेते हुए।
फरीदाबाद|पाली स्थित क्रिकेट मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में स्लेजहैमर फाउंडेशन ने आरबी क्लब को हरा दिया। स्लेजहैमर फाउंडेशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 211 रन बनाए। बल्लेबाज राहुल यादव ने 43 गेंद पर 82 रन बनाए। इसके अलावा नमन अत्री ने 27 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। आरबी क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोनू कुमार ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा योगेश कुमार ने 4 ओवर मे 34 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबी क्लब की टीम 19 ओवर में 178 रन पर आउट हो गई। बल्लेबाज प्रदीप भाटी ने 8 गेंद पर 30 रन बनाए। इसके अलावा रोहित नागर ने 21 गेंद पर 21 रन बनाए। स्लेजहैमर की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रवीन मोहंती ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा राहुल यादव ने 2 विकेट लिए। विजेता टीम के राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया।