पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जूनियर स्टेट शतरंज प्रतियोगिता में रहा गुड़गांव का दबदबा, अंडर 9 में आन्या बनी विजेता

जूनियर स्टेट शतरंज प्रतियोगिता में रहा गुड़गांव का दबदबा, अंडर-9 में आन्या बनी विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित जूनियर स्टेट शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-9 वर्ग में गुड़गांव की आन्या विजेता बनी। ग्रेटर फरीदाबाद के एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। समापन पर समाजसेवी नीतू सूद ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान स्टेट चेस एसोसिएशन के महासचिव नरेश शर्मा, उपप्रधान राजपाल चौहान और उमेद शर्मा मौजूद थे।

चेस एसोसिएशन के सचिव डीएस सूरी के मुताबिक प्रतियोगिता में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। गर्ल्स के अंडर-9 वर्ग में गुड़गांव की आन्या ने पहला, नायसा सिंह ने दूसरा और ऐशा वधवा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्वायज में गुड़गांव की अर्शप्रीत छह अंकों के साथ पहले, निर्णय सिंह दूसरे और रचित वैध तीसरे स्थान पर रहे। ब्वायज के अंडर-25 वर्ग में झज्जर के संकित स्वामी ने साढ़े चार अंक के साथ पहला, पलवल के विनय सिंह ने दूसरा और यशस्वी सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स के वर्ग में निवरीति पहले, प्रियंवदा मुंजाल दूसरे और नवनिधि धनखड़ तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 वर्ग मंज हिसार के पुनीत इंदौरा ने पहला, झज्जर के उत्तम प्रकाश ने दूसरा और फरीदाबाद के सायरस चिकारा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स में गुड़गांव की तनिष्का कोटिया ने पहला, फरीदाबाद की ईशिका अरोड़ा ने दूसरा और रोहतक की गजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13 वर्ग में गुड़गांव में शाओनी मुखर्जी पहले, अदविका दूसरे और ईश्वी अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

नेशनल प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ी लेंगे ट्रेनिंग में भाग

स्टेट एसोसिएशन की ओर से नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सेशन आयोजित कराया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। महासचिव डीएस सूरी के मुताबिक स्टेट प्रतियोगिता में गलतियों को सुधारने का मौका मिल जाता है। लेकिन नेशनल प्रतियोगिता में काफी टफ मुकाबला होता है। इसलिए गलतियों की गुंजाइश नहीं होती।

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी

फरीदाबाद. चेस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...