फरीदाबाद | राजा नाहरसिंह स्टेडियम में आयोजित रमेश ललित क्रिकेट टूर्नामेंट में रमेश ललित क्रिकेट क्लब ने रेहान की बल्लेबाजी से चंदीला क्लब को हरा दिया। रमेश ललित क्लब ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। बल्लेबाज रेहान राज ने 59 गेंद पर 102 रन बनाए। गौरव ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा सागर पायला ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंदीला क्लब की टीम 90 रन पर आलआउट हो गई। बल्लेबाज करन ने 20 गेंद पर 23 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से रेहान को मैन ऑफ द मैच दिया गया।