पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाहर सिंह स्टेडियम में हुए मुकाबले में सीपीसी ने यूथ इलेवन को हराया

नाहर सिंह स्टेडियम में हुए मुकाबले में सीपीसी ने यूथ इलेवन को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | राजा नाहरसिंह स्टेडियम में हुए मुकाबले में सीपीसी ने यूथ इलेवन को हरा दिया। यूथ इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए। बल्लेबाज अाभास 20 और विजय ने 40 रन की पारी खेली। सीपीसी के गेंदबाज दीपक और मनोज ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीपीसी की टीम ने किशोर की बल्लेबाजी से 140 रन का स्कोर हासिल कर लिया। किशोर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। वहीं सितेश ने 30 और गौरव ने 15 रन की पारी खेली। यूथ इलेवन की तरफ से आभास ने 2 विकेट लिए। विजेता टीम के किशोर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

खबरें और भी हैं...