पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीक्षांत समारोह में 1500 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री

दीक्षांत समारोह में 1500 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |एनआईटी के डीएवी शताब्दी कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलने के बाद स्टूडेंट्स के चेहरे खुशी से दमक उठे। समारोह में अलग-अलग स्ट्रीम के 1500 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजेंद्र कुमार थे। समारोह की अध्यक्षता डीएवी मैनेजिंग कमेटी के उपप्रधान डॉ. एनके ओबेराय ने की। समारोह में कुलपति ने चार साल में बेहतर अंक हासिल करने वाले 1500 स्टूडेंट्स को उपाधि से नवाजा। उन्होंने स्टूडेंट्स को सम्मानित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह जीवन के पहले पड़ाव पर विराम लगाकर दूसरा सफर प्रारंभ करता है। उन्होंने महर्षि दयानंद के गुरु विजयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहंकार रहित सफलता प्राप्त करने के लिए हमेशा अपने जीवन में कर्मशील, प्रगतिशील व संघर्षशील रहना चाहिए।

खबरें और भी हैं...