ट्यूबवेल लगाए जाने की मांग, विधायक को सौंपा मांगपत्र
फरीदाबाद|सेक्टर-21ए मैत्री ब्लॉक में ट्यूबवेल लगाने की मांग को लेकर आईडब्ल्यूए ने विधायक सीमा त्रिखा को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय निवासी युगल किशोर शर्मा के मुताबिक यहां सामुदायिक भवन में मैत्री ब्लॉक के लिए अलग ट्यूबवेल लगाया जाए। इस वीआईपी सेक्टर-21ए के मैत्री ब्लॉक में काफी अरसे से जलापूर्ति के कम दबाव को देखते हुए लोग परेशान हैं। इस बारे में एक चिट्ठी नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय भी भेजी है। शर्मा के मुताबिक इस ब्लॉक की तीन-चार लेन में 60 से ज्यादा मकान हैं। ये मकान 500 एवं हजार वर्ग गज के हैं। यहां पानी की आवश्यकता अधिक होती है।