फरीदाबाद |एनएच चार स्थित सरकारी क्वार्टरों में भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक पं. मोहन शास्त्री ने बताया कि भागवत कथा रोज सायं 3 से सायं 6 बजे तक हुआ करेगी। यह 20 से 27 तक चलेगी। 28 मई को भंडारे के साथ इसका समापन होगा। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मन को सुकून मिलता है। इसलिए हमें इसका श्रवण करना चाहिए। उन्होंने कहा आज की आधुनिक जीवनशैली में सभी को कुछ क्षण धार्मिक कार्यों में भी लगाना चाहिए। क्योंकि इससे सामाजिक तनाव से मुक्ति मिलती है। कलश यात्रा में आयोजक बीरेंद्र प्रधान, धनंजय, देवराज भाटी, सुरेंद्र भाटी, महाराम भड़ाना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।