पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी से फिर बिजली सिस्टम डैमेज, खंभे गिरने, लाइन टूटने व जंफर फुंकने से कई क्षेत्रों में नहीं आई बिजली

आंधी से फिर बिजली सिस्टम डैमेज, खंभे गिरने, लाइन टूटने व जंफर फुंकने से कई क्षेत्रों में नहीं आई बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को तूफान से डैमेज हुए बिजली सिस्टम को अभी पूरी तरह से ठीक भी नहीं किया जा सका था कि मंगलवार रात एक बार फिर से आई आंधी ने शहर के बिजली सिस्टम को फेल कर दिया। रात को तेज आंधी आने से फिर से सैकड़ों पेड़ टूट गए। बिजली के खंभे व लाइनें भी टूट गईं। कंडक्टर व जंफर फुंकने से रात को कई इलाकों की बिजली सप्लाई फेल हो गई। बदरौला पावर हाउस में 66 केवी लाइन का कंडक्टर टूटने से रात 3.20 बजे से सप्लाई फेल हो गई। इससे करीब 12 फीडरों की सप्लाई बंद हो गई। यहां हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की टीम सुबह से फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटी रही। इसके अलावा पोल गिरने, लाइन टूटने व जंफर फुंकने से कई इलाकों में रात साढ़े तीन बजे से शाम तक बिजली सप्लाई बंद रही। पूरा दिन लोग परेशान रहे। शिकायत केंद्रों पर फोन बजते रहे।

फिर से आंधी ने किया सिस्टम फेल : बिजली निगम अभी रविवार को आए तूफान से डैमेज को कंट्रोल करने में जुटा हुआ था। लेकिन इसी दौरान मंगलवार रात आई आंधी ने फिर से बिजली व्यवस्था को बिगाड़ दिया। रात करीब 3 बजे तेज आंधी आई। आंधी के दौरान सभी फीडरों को ब्रेकडाउन कर दिया गया था।

कंडक्टर व जंफर फुंकने से रात को कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई फेल हो गई

बदरौला पावर हाउस में 66 केवी लाइन का कंडक्टर टूटने से सप्लाई फेल हो गई

फरीदाबाद. बीके चौक पर आंधी से टूटे बिजली के खंभे को ठीक करते बिजली कर्मचारी।

अभी निगम की टीमें रविवार को आंधी की वजह से हुए फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटी ही थी कि एक बार फिर आंधी ने परेशानी बढ़ा दी। आंधी के कारण एनएच-5 में पूरा दिन बिजली गायब रही। यहां पोल टूटने से सुबह से शाम तक पावर कट रहा। बिजली न आने से घरों में रखे इंवर्टर भी ठप हो गए। लोगों ने पूरा दिन पसीना पोंछ कर निकाला। कंज्यूमर शिकायत केंद्रों में फोन घुमाते रहे। लेकिन फॉल्ट अधिक होने से लाइनों काे शुरू करने में समय लगा। एनएच-5 के अलावा सेक्टर-3, 21, 55, सेक्टर-87, 56, 28 में फॉल्ट की वजह से बिजली सप्लाई बाधित रही। ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-52, जीवन नगर समेत शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पावर कट से लोग परेशान होते रहे।

फॉल्ट व लाइन टूटने से पूरे दिन रहे परेशान

रात को तेज आंधी आने से फिर से सैकड़ों पेड़ टूट गए, बिजली के खंभे व लाइनें भी टूट गईं

बदरौला पावर हाउस से सप्लाई फेल

आंधी के कारण बदरौला पावर हाउस से रात 3.20 बजे बिजली सप्लाई फेल हो गई। पावर हाउस के 66 केवी लाइन का कंडक्टर आंधी की वजह से टूट गया। इस पावर हाउस से करीब 12 डोमेस्टिक व कई एग्रीकल्चर फीडर चलते हैं। इनसे देर शाम तक सप्लाई बंद रही। इससे कौराली, मंझावली, नीमका, दयालपुर, अरुआ, पन्हेड़ा, चांदपुर, तिगांव समेत कई इलाकों में पूरा दिन बिजली नहीं आई। एचटी लाइन होने से इसकी सूचना एचवीपीएन को दी गई। इसके बाद एचवीपीएन ने यहां मेंटिनेंस वर्क शुरू किया। इसे दुरुस्त करने में पूरा दिन चला गया। इससे इन क्षेत्रों में रह रहे हजारों कंज्यूमर परेशान रहे। बिजली नहीं आने से पानी की सप्लाई भी बंद रही।

बिजली के तारों को ठीक करते बिजली कर्मचारी।

बीके चौक पर आंधी से टूटे बिजली के खंभे को ठीक करते बिजली कर्मचारी।

आंधी की वजह से कुछ जगह दिक्कत हुई। फॉल्ट दुरुस्त करने में हमारी पूरी टीमें फील्ड में काम करती रहीं। जहां मेजर दिक्कत थी, वहां की सप्लाई भी हमने शाम तक बहाल करा दी थी। जिससे कंज्यूमर को कोई परेशानी न हो। -पीके चाैहान, एसई, बिजली निगम, फरीदाबाद।

खबरें और भी हैं...