पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कारोबारी के घर इनकम टैक्स का छापा

कारोबारी के घर इनकम टैक्स का छापा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| सेक्टर-17 में एक कारोबारी के दो मकानों पर सोमवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने प्रॉपर्टी से संबंधित सारे रिकार्ड की जांच की। छापेमारी की यह कार्रवाई 8 घंटे से अधिक चली। देर शाम तक विभाग के अधिकारी प्रॉपर्टी के कागज खंगालने में जुटे रहे। विभाग की टीम सुबह 4 बजे ही पुलिसकर्मियों के साथ कारोबारी के घर पहुंच गई थी। इसके बाद टीम में शामिल सभी सदस्य प्रॉपर्टी समेत अन्य दस्तावेजों की जांच में जुट गए। कार्रवाई शाम आठ बजे तक चलती रही। हालांकि अधिकारियों ने छापेमारी से संबंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

खबरें और भी हैं...