बहन की शादी के लिए जमा थे 1 लाख, अकाउंट से गायब
फरीदाबाद| बहन की शादी के लिए बैंक में जमा एक लाख रुपए किसी ने फ्रॉड कर दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। मामला अप्रैल का है। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध जांच शाखा ने की। अब मुजेसर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संजय कॉलोनी निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बहन की शादी होने वाली है, इसलिए उन्होंने अपने अकाउंट में कुछ रुपए जमा कर रखे थे। प्रदीप का दावा है कि उनके अकाउंट के बारे में किसी अन्य को जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद अकाउंट से पैसे किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो गए।