कैली अंडरपास जुलाई में होगा शुरू
फरीदाबाद| नेशनल हाईवे पर कैली गांव के पास बन रहा अंडरपास जुलाई अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बनने के बाद बाइपास रोड की नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। फिलहाल पलवल की तरफ से बाइपास रोड जाने वाले लोगों के लिए कैली गांव के पास बने कट से घूमकर आना होता है। बाइपास रोड की तरफ से दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को भी काफी दूरी से यू-टर्न लेकर आना पड़ता है।