पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एससीए ने आरपीसी अकादमी को हराकर जीत लिया सेमीफाइनल मैच

एससीए ने आरपीसी अकादमी को हराकर जीत लिया सेमीफाइनल मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद|ग्रेटर फरीदाबाद स्थित शुभम अकादमी मैदान पर चल रही रास क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में एससीए अकादमी ने आरपीसी अकादमी को हराकर सेमीफाइनल मैच जीत लिया। टीम में 37 रन और 3 विकेट झटकने वाले नवजीत दीक्षित को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 35 ओवर के इस मैच में टाॅस जीतकर एससीए ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आरपीसीए ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम से हेमंत ने 40 गेंद पर 32 रन और आर्यन ने 30 गेंद पर 26 रन की पारी खेली। जबकि एससीए के अविनाश ने 31 रन देकर तीन और नवजीत ने 37 रन देकर 3 विकेट लिए। यह लक्ष्य एससीए ने 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर प्राप्त कर लिया। टीम के अनिल आर्या ने 40 और नवजीत ने 32 रन बनाए। जबकि आरपीसी के सत्यम ने तीन और गौरव ने दो विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...