पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाहरसिंह क्रिकेट स्टेडियम ने बिहार इलेवन को हराया

नाहरसिंह क्रिकेट स्टेडियम ने बिहार इलेवन को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम की टीम।

फरीदाबाद|राजा नाहरसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में नाहरसिंह क्रिकेट स्टेडियम ने बिहार इलेवन को हरा दिया। स्टेडियम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 218 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज सचिन ने 50 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। इसके अलावा मुजीर ने 48 गेंद पर 51 और योगेश गुप्ता ने 20 गेंद पर 30 रन बनाए। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए शशि ने 5 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा आयुष ने 6 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम निर्धारित ओवर में 104 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज हर्ष सांगवान ने 42 गेंद पर 31 रन और विक्रांत ने 18 गेंद पर 16 रन बनाए। नाहरसिंह स्टेडियम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुशाग्र ने 3 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि हर्ष ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। स्टेडियम के गेंदबाज कुशाग्र को मैन आफ द मैच दिया गया।

खबरें और भी हैं...