अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में डीसी मॉडल स्कूल ने महादेव देसाई को हराया
फरीदाबाद| डिवाइन क्रिकेट मैदान पर आयोजित डिवाइन कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला डीसी मॉडल और महादेव देसाई के बीच खेला गया। 40 ओवर के मुकाबले में डीसी मॉडल स्कूल ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। बल्लेबाज प्रशांत चंदीला ने 61 रन और आयुष नेगी ने 28 रन बनाए। महादेव देसाई स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष भट्ट ने 4 विकेट और हर्ष कुमार ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव देसाई स्कूल की टीम 10 विकेट गंवाकर 163 रन बना पाई। बल्लेबाज दीपक नैन ने 43 और अक्षय चौहान ने 47 रन बनाए। जबकि वंश ठाकुर ने 19 रन बनाए। डीसी मॉडल स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिद्धांत शर्मा ने 6 विकेट, हर्षवर्धन और रितिक ने एक-एक विकेट हासिल किया। डीसी मॉडल स्कूल के खिलाड़ी सिद्धांत शर्मा को मैन आफ द मैच दिया गया।