पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट में जतिन स्टील ने अचीवर्स क्लब को हराया, विक्रम मैन ऑफ द मैच

क्रिकेट में जतिन स्टील ने अचीवर्स क्लब को हराया, विक्रम मैन ऑफ द मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| पाली स्थित क्रिकेट मैदान में हुए मैच में जतिन स्टील ने अचीवर्स क्लब को हरा दिया। जतिन स्टील ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 288 रन बनाए। इस दौरान जतिन स्टील का कोई भी बल्लेबाज आउट नहीं हुआ। बल्लेबाज विक्रम धारीवाल ने 58 गेंद पर 142 रन का स्कोर बनाया। वहीं आशीष शर्मा ने 53 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। अचीवर्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष कुमार ने 3 ओवर में 32 रन दिए। जबकि सागर कुमार 3 ओवर में 39 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। अचीवर्स क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के बल्लेबाज बलवीर रावत ने 58 गेंद पर 26 रन बनाए। जतिन स्टील की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवल किशोर ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सतवीर सिंह ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। विजेता टीम के विक्रम धारीवाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

खबरें और भी हैं...