पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फरीदाबाद |नगर निगम के हड़ताली कर्मचारी बुधवार को उद्योग मंत्री

फरीदाबाद |नगर निगम के हड़ताली कर्मचारी बुधवार को उद्योग मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |नगर निगम के हड़ताली कर्मचारी बुधवार को उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर विभिन्न मांगों काे लेकर ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन मंत्री नहीं मिले। इस कारण वे बिफर पड़े और नारेबाजी करने लगे। कर्मचारी सेक्टर-16 स्थित ईएसआई कार्यालय के सामने एकत्र हुए और फिर यहां से जुलूस की शक्ल में सागर सिनेमा मंत्री के कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों का नेतृत्व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर कर रहे थे। मंत्री विपुल गोयल की अनुपस्थिति में उनके भाई अशोक गोयल ने कर्मचारियों काे समझा बुझाकर शांत किया। बाद में उन्होंने ज्ञापन लिया। गोयल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि मंत्री विपुल गोयल 17 मई को बैठक कर समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे।

खबरें और भी हैं...