पानी का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की चेतावनी
फरीदाबाद|नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद शाइन ने निजी संस्थानों में वाहन धोने के लिए, आरओ प्लांट के लिए पेड़ पौधों में पानी देने के लिए पीने के पानी के दुरुपयोग पर चेतावनी दी है । कमिश्नर ने कहा कि पानी का दुरुपयोग कर रहे कई प्लांट सील कर दिए गए हैं। अगर आगे भी ऐसे प्लांट शुरू पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा कर उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकारी अभियंताओं, क्लर्कों को आदेश दिए कि वह इस चीज का प्रचार प्रसार जोर-शोर से करें कि नगर निगम शहरवासियों के लिए पीने के पानी सही ढंग से मुहैया कराने के लिए तत्पर है।