पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू दिवस: रैली के जरिए दिया संदेश जागरूक रहें, डेंगू को बढ़ने से रोके

डेंगू दिवस: रैली के जरिए दिया संदेश जागरूक रहें, डेंगू को बढ़ने से रोके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद|राष्ट्रीय डेंगू दिवस के माैके पर जिला मलेरिया विभाग की ओर से बीके अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें डेंगू के फैलने के कारण, लक्षण व बचाव के बारे में बताया गया। दूसरी रैली अनंगपुर गांव के सरकारी स्कूल से निकाली गई। बीके अस्पताल में डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रमेश चंद्र, डाॅ. गीता पालिया व डाॅ. शीला भगत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना लिया। डाॅ. गीता ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू होते ही डेंगू का मच्छर एक्टिव हो जाता है, इसलिए लोगों को इसे पनपने से रोकने के लिए उपाय करने चाहिए। यह मच्छर साफ पानी में पैदा होता है, इसलिए पानी काे अधिक दिन तक इकट्ठा नहीं रखना चाहिए।

खबरें और भी हैं...