- Hindi News
- National
- 48 घंटे से नहीं आ रही बिजली, अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई, 5 हजार लोग परेशान
48 घंटे से नहीं आ रही बिजली, अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई, 5 हजार लोग परेशान
फरीदाबाद|एसआरएस पर्ल फ्लोर सेक्टर 87 के लोगों ने बिजली निगम की लापरवाही को लेकर सेक्टर-12 सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें लोगों ने बताया कि क्षेत्र में 11 केवी का फीडर 48 घंटे से खराब पड़ा है। इसकी शिकायत कई बारी बिजली निगम के अधिकारियों से की गई। लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लगभग 5000 लोगों का गर्मी में बुरा हाल है। आरडब्ल्यूए के प्रधान सुनील नरवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि 14 मई को फीडर खराब हो गया था। इसके बाद इसकी शिकायत एसडीओ, जेई सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई। किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी। इससे लोगों का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं आई। इस तपती गर्मी में लोगों का बिना बिजली के बुरा हाल है। खासकर स्कूली बच्चों का। उन्होंने मांग की है कि इस समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए इसका समाधान कराया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी शिकायत सुनकर आश्वासन दिया कि जल्द ही वह संबंधित विभाग से बातचीत कर इस समस्या का समाधान कराएंगी।
फरीदाबाद. सेक्टर 12 सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने पहुंचे एसआरएस पार्ल फ्लोर, सेक्टर 87 के लोग।