पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं ने निगम मुख्यालय पर फोड़े मटके

महिलाओं ने निगम मुख्यालय पर फोड़े मटके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद|तूफान की वजह से बिजली-पानी की किल्लत शहर के कई इलाकों में बनी हुई है। रविवार और मंगलवार रात आए तूफान ने जनजीवन काफी प्रभावित किया है। बुधवार को सेक्टर-22 और टाउन नंबर-3 के एफ ब्लॉक के लोगों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा जताया। टाउन नंबर तीन की महिलाओं ने ई और एफ ब्लॉक की डिवाइडिंग रोड पर जाम लगाया तो सेक्टर-22 की महिलाएं मटके लेकर निगम मुख्यालय पहुंच गईं और इन्हें कमिश्नर दफ्तर के बाहर फोड़ा। दोनों मामलों में काफी देर तक नारेबाजी की गई। जाम को टाउन नंबर तीन चौकी इंचार्ज जाकिर हुसैन ने आश्वासन देकर खुलवाया, वहीं निगम मुख्यालय के अंदर कमिश्नर स्टाफ को ज्ञापन दिया गया।

खबरें और भी हैं...