पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल वैन जाएगी डोर टू डोर, करेगी टीबी जांच, मरीजों को जोड़ेंगे ट्रीटमेंट से

मोबाइल वैन जाएगी डोर टू डोर, करेगी टीबी जांच, मरीजों को जोड़ेंगे ट्रीटमेंट से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार की तरफ से टीबी जांच के लिए चलाई जा रही मोबाइल वैन 21 मई को फरीदाबाद पहुंचेगी। यह 26 मई तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर टीबी जांच करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए रूट तैयार कर लिया है। यह वैन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर मरीजों की टीबी जांच करेगी। रिपोर्ट में पाजीटिव आने वाले मरीजों को ट्रीटमेंट से जोड़ा जाएगा। जिससे इस बीमारी पर कंट्रोल किया जा सके। सरकार ने 2025 तक देश को टीबी फ्री करने का टारगेट तय किया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने एक मोबाइल वैन भी शुरू की है। जो सभी जिलों में जाकर टीबी मरीजों की जांच कर रही है। 21 मई को यह वैन फरीदाबाद पहुंचेगी। 26 मई तक अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों की टीबी जांच करेगी। मोबाइल वैन में टीबी जांच के लिए सीबी नेट मशीन के साथ बलगम जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। वैन फरीदाबाद में अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर जांच करेगी। टीबी कंट्रोल प्रोग्राम की नोडल ऑफिसर डाॅ. शीला भगत ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है। अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में यह अधिक फैलती है।

खबरें और भी हैं...