पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्रकारों पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद|16 अप्रैल को एक खबर छापने के बाद 3 पत्रकारों पर पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को फरीदाबाद के पत्रकारों ने बीके चौक पर धरना दिया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इसमें राज्य सरकार से मांग की गई है कि पत्रकारों के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर डीएसपी रैंक से ऊपर के अधिकारी से जांच कराए बिना कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा सीएम मनोहर लाल को शीघ्र इस संबंध में राज्य पुलिस को दिशा निर्देश जारी करने चाहिए। धरने की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष केबी पंडित ने कहा कि पत्रकारों से संबंधित मांगों को लेकर राज्य पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही सीएम से चंडीगढ़ में मुलाकात करेगा। इस संबंध में सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन को जानकारी दे दी गई है। पंडित ने फरीदाबाद के तीन पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह मामला राजनीतिक रंजिश और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की शह पर दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...