पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अशोक की हत्या का मास्टर माइंड उमेश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने धरा

अशोक की हत्या का मास्टर माइंड उमेश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने धरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |गांव खेड़ी कलां निवासी अशोक की हत्या के दूसरे आरोपित उमेश को क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल व एक स्कूटी बरामद करेगी। इस मामले में दूसरे आरोपित गौरव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि 10 मई को दोपहर करीब 1 बजे अशोक फोन पर बात करते हुए अपने घर से निकला था। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने गोलियों से छलनी कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में उनमें से एक की तस्वीर कैद हो गई। अशोक के परिजनों ने उसकी पहचान गौरव के रूप में की थी, जिसके बाद उसे नामजद किया गया। पुलिस ने 12 मई को उसे गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा युवक उमेश था।

खबरें और भी हैं...