मांगों को लेकर डीईओ दफ्तर पर धरना देंगे मिड डे मील कर्मचारी
फरीदाबाद |सर्व कर्मचारी संघ और मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने टाउन पार्क में हुई बैठक में निर्णय लिया यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सेक्टर-16 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। जिला प्रधान कमलेश चौधरी ने कहा कि सरकार को मिड डे मील वर्कर्स को हर माह वेतन देना चाहिए। इस योजना को बारहवीं के स्कूल में भी लागू करना चाहिए। इसके अलावा योजना का ठेकाकरण न किया जाए। वहीं स्कूल टीचरों की मनमानी पर रोक लगाई जाए।