पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला युवती को पिलाया, 6 युवकों ने किया गैंगरेप

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला युवती को पिलाया, 6 युवकों ने किया गैंगरेप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-55 थाना एरिया में नेशनल हाईवे किनारे कबाड़ी के गोदाम में बुधवार रात दिल्ली की एक युवती (24 साल) से छह युवकों ने गैंगरेप किया। युवती को इससे पहले नशीला पदार्थ मिली कोल्डड्रिंक पिलाई। होश में आने पर युवती ने पुलिस को सूचित किया। सेक्टर-55 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को ले जाकर बीके अस्पताल में मेडिकल कराया। एनआईटी की महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता के पिता का हो चुका है मर्डर

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती के पिता का पिछले दिनों दिल्ली में मर्डर हो चुका है। इसकी जान पहचान कुछ दिन पहले सेक्टर-55 थाना एरिया में रहने वाले नवाब नामक युवक से हुई। उसने इस केस में युवती की मदद करने का भरोसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। बुधवार शाम युवती को बदरपुर बॉर्डर के पास बुलाया। वहां से नवाब गाड़ी में उसे नेशनल हाईवे किनारे एक कबाड़ी के गोदाम के अंदर ले आया। वहां नवाब के पांच और दोस्त मौजूद थे। इन्होंने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे युवती को होश नहीं रहा। आरोप है कि पांचों युवकों ने उसके साथ रेप किया। होश में आने पर युवती को इस बारे में पता लगा। उसने विरोध किया तो युवकों ने उसे धमकी दी। युवकों के नाम नवाब, गफ्फार, साबिर, मुद्दीन और जितेंद्र हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती के बयान पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुशीला, इंचार्ज एनआईटी महिला सेल।

खबरें और भी हैं...