फरीदाबाद| पुलिस कमिश्नर अमिताभ ढिल्लो ने कई एसएचओ इधर से उधर कर दिए। सिक्योरिटी ब्रांच के इंचार्ज दीपक को ओल्ड फरीदाबाद का एसएचओ, ओल्ड फरीदाबाद के एसएचओ राजबीर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया। भूपानी थाना प्रभारी मित्रपाल को सिक्योरिटी इंचार्ज लगा दिया है, जबकि पुलिस लाइन से सत्यबीर सिंह को भूपानी थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया है। सेक्टर-48 क्राइम ब्रांच इंचार्ज विमल कुमार को साइबर सेल इंचार्ज नियुक्त किया है।