रमजान शुरू, पहला रोजा रख अल्लाह की इबादत की
फरीदाबाद| रमजान का पहला रोजा गुरुवार को रखा गया। रोजा रख मुसलमानों ने अल्लाह की इबादत की। मस्जिदों में दिनभर रौनक रही। तड़के सहरी करने के साथ रोजे की नीयत की गई। मुसलमानों ने नमाज पढ़ी और फिर शाम को रोजा खोलकर खुदा का शुक्रिया अदा किया। गुरुवार सुबह करीब पौने चार बजे से पहले से लोग घरों में सहरी की तैयारियों में जुट गए थे।