पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेमी युगल ने पार्क में निगला जहरीला पदार्थ

प्रेमी युगल ने पार्क में निगला जहरीला पदार्थ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| टाउन नंबर दो के पार्क में एक प्रेमी युगल ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों को पहले बीके अस्पताल और बाद में फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन परिजन इसके खिलाफ हैं। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। युवक के खिलाफ यूपी के गोंडा जिले से युवती को बहला-फुसलाने का मामला बुधवार को दर्ज किया गया। इसलिए जहरीला पदार्थ खाने वाले मामले में भी कार्रवाई यूपी पुलिस ही करेगी। इसकी सूचना दे दी गई है। डबुआ पुलिस चौकी से इस मामले के जांच अधिकारी रमेश चंद के मुताबिक गोंडा जिला निवासी एक युवक-युवती एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

खबरें और भी हैं...