पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजा नाहरसिंह स्टेडियम में हुआ मुकाबला, चंदीला क्लब व महाराजा उमेद सिंह अकादमी ने जीते मैच

राजा नाहरसिंह स्टेडियम में हुआ मुकाबला, चंदीला क्लब व महाराजा उमेद सिंह अकादमी ने जीते मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजा नाहरसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में चंदीला स्पोर्ट्स क्लब और महाराजा उमेद सिंह अकादमी ने अपने-अपने मैच जीत लिए। चंदीला स्पोर्ट्स क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 296 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज गौरव शर्मा 61 गेंद पर 113 रन बनाए। इसके अलावा संजीव ने 33 गेंद पर 49 रन बनाए। वहीं नीरज ने 11 गेंद पर 18 रन बनाए। इशान क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए केतन ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा सोहन ने 3 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। विवेक ने 4 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरा इशान क्लब की टीम 94 रन पर आउट हो गई। बल्लेबाज दीपक ने 30 गेंद पर 17 रन बनाए। इसके अलावा रक्षित ने 13 गेंद पर 8 रन बनाए। चंदीला इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए पुनीत ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। सागर ने 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। चंदीला स्पोर्ट्स क्लब के गौरव शर्मा को मैन आॅफ द मैच दिया गया। दूसरा मुकाबला महाराजा उमेद सिंह और दबंग इलेवन के लिए बीच हुआ। उमेद सिंह ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 238 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज सक्षम ने 42 गेंद पर 35 रन बनाए। फरीद ने 27 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा सुशांत ने 20 गेंद पर 37 रन बनाए। दबंग इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रिंस ने 3 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। दबंग की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कृष्णकांत ने 20 गेंद पर 25 रन बनाए। वहीं दीपक ने 20 गेंद पर 15 रन की पारी खेली। उमेद सिंह की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने 4 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। दिपांश ने 4 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट लिए। महाराजा उमेद सिंह ने 170 रन से मैच जीत लिया। विजेता टीम के आदित्य को मैन आॅफ द मैच दिया गया।

चंदीला स्पोर्ट्स क्लब के गौरव शर्मा को मैन आॅफ द मैच दिया गया

खबरें और भी हैं...