पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए अंडर-15 टूर्नामेंट के मैच में विराट क्लब ने टाइगर स्पोर्ट्स को हरा दिया। विजेता टीम के गुरनूर ने 83 गेंद पर 85 रन की पारी खेली। टाइगर स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 256 रन बनाए। बल्लेबाज शुभम ने 56 गेंद पर 92 रन बनाए।
इसके अलावा वाशु चौधरी ने 55 गेंद पर 46 रन की पारी खेली। विराट क्लब के गेंदबाज राेहित ने 8 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा रवि कुमार ने 8 ओवर मे 32 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट क्लब की टीम ने 33 ओवर में लक्ष्य काे हासिल कर लिया। बल्लेबाज गुरनूर ने 83 गेंद पर 85 रन बनाए। वहीं रोहित कुशवाहा ने 42 गेंद पर 49 रन बनाए। टाइगर स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए वाशु चौधरी ने 6 ओवर में 43 रन देकर एक विकेट लिया। शिवम गेरा और भावेश कुमार ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। विजेता टीम के गुरनूर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।