रावल क्रिकेट अकादमी ने ग्लोबल को हराया, अंशुल यादव मैन आॅफ द मैच
फरीदाबाद| रावल इंटरनेशनल स्कूल में खेले गए मैच में रावल क्रिकेट अकादमी ने ग्लोबल अकादमी को हरा दिया। मैच नंगला स्थित रावल इंटरनेशनल स्कूल में खेला गया। रावल अकादमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 206 रन बनाए। बल्लेबाज अंशुल यादव ने 41 गेंद पर 55 रन की पारी खेली। अमित ने 23 गेंद पर 45 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक सिंह ने 22 गेंद पर 40 रन बनाए। ग्लोबल क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज अमन ने 6 गेंद पर 45 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका। ग्लोबल क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवर में 86 रन पर आलआउट हो गई। बल्लेबाज अमन ने 35 गेंद पर 28 रन और कृष रावत ने 20 गेंद पर 12 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जाहिद ने 2 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा निखिल ने 15 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। अमोलिक ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। विजेता टीम के अंशुल यादव को मैन आॅफ द मैच दिया गया।