पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के साथ मीटिंग बेनतीजा, अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, अब लोगों की बढ़ेगी परेशानी

सीएम के साथ मीटिंग बेनतीजा, अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, अब लोगों की बढ़ेगी परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम से बेनतीजा रही मीटिंग के बाद 9 मई से हड़ताल पर चल रहे स्थानीय शहरी निकाय के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। नगरपालिका कर्मचारी संघ के इस फैसले से सरकार और आमजन की मुश्किलें बढ़ेंगी। संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार ने मांगों का समाधान करने के बजाय आश्वासन दिया है। लेकिन कर्मचारियों को आश्वासन नहीं समाधान की जरूरत है। सरकार की इस हठधर्मिता को लेकर कर्मचारियों ने एक स्वर में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। शुक्रवार को जिलास्तर पर मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका जाएगा। इसके अलावा भाजपा के सभी प्रतिनिधियों के आवास पर कर्मचारी प्रदर्शन भी करेंगे।

कर्मचारियों की मांगें

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना

समान काम, समान वेतन देना

नौकरी के दौरान कर्मचारी के देहांत पर उनके आश्रित को एक्सग्रेसिया स्कीम के तहत नौकरी देना

ठेका प्रथा खत्म कर स्थाई भर्ती करना

पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना

इनेलो ने दिया समर्थन

इनेलो जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, बसपा जोन प्रभारी मनोज चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष रतीराम ने नगर निगम मुख्यालय के सामने धरना दे रहे सफाई कर्मचारी संघ को गुरुवार को समर्थन दिया। चौहान ने धरना दे रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जितना रुपया सरकार ने स्वच्छ भारत सेस टैक्स के रूप में बंटोरा उसका कुछ प्रतिशत ही खर्च कर इन कर्मचारियों को नियमित किया जा सकता था। इतना ज्यादा टैक्स इकट्ठा करने के बाद भी न फरीदाबाद स्वच्छ हुआ न कर्मचारियों की हालात में सुधार हुआ। बसपा के जोन प्रभारी मनोज चौधरी, और जिलाध्यक्ष रतीराम ने कहा कि किसान वर्ग, कमेरा वर्ग और कर्मचारी वर्ग इकट्ठा हो गया है। भारत र| भीम राव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलकर किसान वर्ग, कमेरा वर्ग और कर्मचारी वर्ग अपने हकों को लेकर रहेगा। इनेलो व बसपा नेताओं ने सफाई कर्मचारी संघ को विश्वास दिलाया कि इनेलो व बसपा की सरकार बनने पर उचित मांगों को पूरा किया जाएगा।

फरीदाबाद. निगम मुख्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारियों को गुरुवार को इनेलो ने समर्थन दिया। निगम ऑफिस के बाहर कर्मचारियों के साथ धरने देते इनेलो के कार्यकर्ता।

सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़े शहर के हालात, चौराहों पर लगे गंदगी के ढेर

पलवल|विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल से शहर के हालात बिगड़ने लगे हैं। दसवें दिन भी नगर परिषद के 267 कर्मचारियों ने काम को हाथ नहीं लगाया। दिनभर परिषद कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते रहे। सफाई न होने से बाजारों में नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। गलियों व चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। जिला प्रशासन व नप के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बस इंतजार कर रहे है कि कब इनकी हड़ताल खत्म हो और कब सफाई का कार्य शुरू हो। सफाई कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचकर इनेलो, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व बसपा ने अपना समर्थन दिया। कांग्रेस के विधायक करन सिंह दलाल ने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं और ये मांगें सरकार के घोषणा पत्र में भी थीं इन्हें पूरा करना चाहिए। दलाल ने कहा यदि सफाई कर्मचारियों को जरूरत पड़ेगी तो कांग्रेस के सभी 17 विधायक उनके साथ खड़े नजर आएंगे।

इनेलो विधायक केहर सिंह रावत ने कहा कि पलवल, होडल व हथीन में इन दिनों चारों तरफ बाजार हो या कोई चौराहा सभी स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे स्वच्छ भारत के सपने के दिखाने वाली सरकार में गंदा जिला दिखाई दे रहा है।

खबरें और भी हैं...