फरीदाबाद|टीबी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गुरुवार को टैब दिए गए। डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश चंद, टीबी कंट्रोल प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शीला भगत व डिप्टी सीएमओ डॉ. गीता पालिया ने टैब वितरित किए। डॉ. शीला भगत ने कहा कि टीबी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए मरीजों की सही जानकारी होना जरूरी है। इसलिए सभी मरीजों का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। मरीजों के आधार कार्ड नंबर भी दर्ज किए जा रहे हैं। बैंक खातों की जानकारी भी ली जा रही है, ताकि डाइट के लिए 500 रुपए प्रति महीने मरीजों को खाते में पहुंचाए जा सकें।