पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक युवती को लेकर फरार, लोगों ने किया बीके चौक पर प्रदर्शन

युवक युवती को लेकर फरार, लोगों ने किया बीके चौक पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |एक समुदाय के युवक द्वारा सारन थाना क्षेत्र की युवती को भगा ले जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को एक सामाजिक संगठन के लोगों ने बीके चौक पर प्रदर्शन किया। इनका कहना था यह एक समुदाय के लोगों की जान बूझकर की गई हरकत है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। गौरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के अनुसार एक समुदाय का युवक यहां की युवती को अपने जाल में फंसा कर कहीं भगा ले गया। यह केस सारन थाने में दर्ज है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बिट्टू का कहना है कि यह सोची समझी चाल है। उन्होंने इस समुदाय के खिलाफ और पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...