पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक लाख से 10 हजार रुपए तक के डिफाल्टिंग एमाउंट पर कटेगा कनेक्शन, 82 हजार कनेक्शन धारक निशाने पर

एक लाख से 10 हजार रुपए तक के डिफाल्टिंग एमाउंट पर कटेगा कनेक्शन, 82 हजार कनेक्शन धारक निशाने पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली निगम बकाएदारों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत 10 हजार रुपए तक के मिनिमम डिफाल्टिंग एमाउंट वाले कंज्यूमर को भी अंडरलिस्ट किया गया है। अगर आप पर कई महीने से 10 हजार रुपए से अधिक का बिल बकाया है तो तुरंत जमा कराएं नहीं तो निगम कनेक्शन काट देगा। निगम ऐसे कंज्यूमर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर रहा है। इस अभियान के तहत किसी भी बकाएदार को बख्शा नहीं जाएगा। इसमें एक लाख से लेकर दस हजार रुपए तक मिनिमम डिफाल्टिंग एमाउंट होने पर कंज्यूमर का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसे लेकर सभी एसडीओ को लिस्ट सौंप दी गई है।

कार्रवाई की डेट आगे खिसकाई

बकाएदारों के खिलाफ यह कार्रवाई एक जून से शुरू होगी। पहले यह अभियान 14 मई से शुरू होना था। लेकिन बीच में आई आंधी बारिश की वजह से जिले में बिजली सिस्टम काफी डैमेज हो गया। इसे ठीक करने में बिजली निगम की टीमें लगी हुई है। ऐसे में बकाएदारों के खिलाफ शुरू हाेने वाले अभियान की डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब इस अभियान को जून से शुरू किया जाएगा।

सबडिवीजन वाइज लिस्ट तैयार, जून से कार्रवाई

फरीदाबाद. बिल भरने के लिए लगी लोगोें की लाइन । (फाइल फोटो)

दस हजार वालों के कटेंगे कनेक्शन

इन चार डिवीजन में 18 सबडिवीजन आते हैं। इनके अंदर 82 हजार कंज्यूमर पर 178 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। एसई पीके चौहान के मुताबिक उनका यह अभियान 10 हजार से अधिक बकाएदारों के खिलाफ चलाया जाएगा। लेकिन इससे पहले सभी दफ्तरों में एक साथ मिलकर एक लाख तक के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी एसडीओ को निर्देश दे दिए गए हैं।

सबडिवीजन वाइज सौंपी लिस्ट

बिजली निगम की ओर से सबडिवीजन वाइज बकाएदारों की सूची जारी कर दी गई है। निगम की ओर से जारी सूची में इन सभी उपभोक्ताओं को नाम, मीटर नंबर और बकाया बिल की राशि अंकित की गई है। अभियान शुरू करने से पहले सूची को सब-डिवीजनों में जांच के बाद अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्रवाई के लिए जेई के नेतृत्व में टीमें बना दी गई हैं। ये टीमें सोमवार से कंज्यूमर को लोकेशन को ट्रेस कर कार्रवाई शुरू कर देगी। ऐसे में वे उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक अपना बकाया बिल जमा नहीं किया है वे जमा कराएं।

पहले चरण में एक लाख वाले कंज्यूमर

पहले चरण में एक लाख से अधिक बकाएदारों के मीटर उतारे जाएंगे। इसके बाद यह अभियान इससे कम राशि के बकाएदारों के खिलाफ चलाया जाएगा। बकाएदारोंं में औद्योगिक, व्यावसायिक व रिहायशी उपभोक्ता शामिल हैं। बिजली निगम के चेयरमैन शत्रुजीत कपूर के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसे लेकर बिजली निगम के एसई पीके चौहान सभी अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। इसमें उन्होंने सख्ती से आदेश की पालना करते हुए बकाएदारों से बिजली बिल जमा कराए जाने या फिर उनके कनेक्शन काटने के आदेश दिए हैं। इसे लेकर सबडिवीजन वाइज बकाएदारों की सूची जारी कर दी गई है। सोमवार से इनके खिलाफ एक्शन शुरू हो जाएगा।

बिजली निगम का किस पर कितना बकाया

एक लाख से अधिक के बकाएदार

2031 टोटल डिफाल्टर्स बकाया राशि : ‌‌‌‌Rs. 55 करोड़

608 एलटी उद्योग

बकाया राशि : 12 करोड़

676 डोमेस्टिक कनेक्शन

बकाया राशि : 8 करोड़ 63 लाख

188 रूरल कनेक्शन

बकाया राशि : 4.98 करोड़

394 व्यावसायिक कनेक्शन बकाया राशि 10 करोड़ 97 लाख

इन चार डिवीजन में हैं यह बकाया

एनआईटी

ग्रेटर फरीदाबाद

बल्लभगढ़

ओल्ड फरीदाबाद

82 हजार कंज्यूमर पर 178 करोड़ बकाया

बिजली निगम का कनेक्टिड व डिसकनेक्टिड कंज्यूमर पर करीब 400 करोड़ से अधिक का बकाया है। इनमें 82 हजार कंज्यूमर ऐसे हैं, जिन पर निगम का 178 करोड़ रुपया बकाया है। ये वे कंज्यूमर हैं, जो बिजली तो यूज कर रहे हैं, लेकिन बिल जमा नहीं करा रहे हैं। निगम के नाेटिस जारी करने के बाद भी ये बकाया भरने का आगे नहीं आ रहे हैं। इससे निगम को नुकसान हो रहा है। क्योंकि निगम जितने की बिजली सप्लाई कंज्यूमर काे दे रहा है उतना राजस्व निगम की झोली में नहीं आ रहा। खासतौर पर कनेक्टिड कंज्यूमर से।

बकाएदार बिल जमा कराने के लिए आगे आएं। अभियान के दौरान किसी को कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इसलिए कंज्यूमर अपना बकाया जमा कराएं। नहीं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसको लेकर सभी एक्सईएन व एसडीओ को निर्देश दे दिए गए हैं। बकाया न जमा करने पर डिफाल्टर्स के कनेक्शन डिसकनेक्ट कर दिया जाएगा। दोबारा कनेक्शन तभी जुड़ेगा, जब वह अपना पूरा बकाया जमा करा देगा। इसलिए कंज्यूमर खुद से आगे आकर अपना बकाया जमा कराएं। - पीके चौहान, एसई, बिजली निगम, फरीदाबाद।

खबरें और भी हैं...