पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिग्री कॉलेजों में 5 जून से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया

डिग्री कॉलेजों में 5 जून से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिग्री कॉलेजों में 5 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चूंकि स्टूडेंट्स को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। ऐसे में कॉलेजों ने नए शैक्षणिक सत्र 2018-19 के तहत ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सभी कॉलेजों के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कॉलेजों में दाखिले के लिए आने वाले छात्रों को ऑनलाइन आवेदन, फीस भुगतान, कॉलेजों के चयन में मदद करने के लिए वहां के प्रोफेसर भी प्रशिक्षित होंगे। 20 जून तक कॉलेजों में आवेदन लिए जाएंगे, जबकि 27 जून को पहली मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

ओपन सेशन का आयोजन होगा

स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों के लिए कॉलेजों की ओर से छात्रों के लिए ओपन सेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कॉलेजों में कौन-कौन से पाठ्यक्रम मौजूद हैं और उनमें करियर की क्या संभावनाएं हैं, इसकी जानकारी छात्रों को दी जाएगी। इस संबंध में हायर एजूकेशन ने गवर्नमेंट कालेजों को काउंसलिंग सप्ताह आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।

हायर एजुकेशन की ओर से कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगले माह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। -प्रीता कौशिक, प्राचार्य, पंडित जवाहर लाल नेहरू काॅलेज।

खबरें और भी हैं...