पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर गवर्नमेंट स्कूलों में इंग्लिश में पढ़ाई जाएगी गणित व साइंस

प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर गवर्नमेंट स्कूलों में इंग्लिश में पढ़ाई जाएगी गणित व साइंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब गवर्नमेंट स्कूल भी इंग्लिश मीडियम की तरफ बढ़ रहे हैं। इसकी शुरुआत नौवीं क्लास से की जाएगी। नौवीं में गणित और साइंस स्टूडेंट्स को इंग्लिश में पढ़ाई जाएगी। पहले चरण में गुड़गांव और फरीदाबाद के 310 स्कूलों से इसकी शुरुआत होगी। जिन स्कूलों में स्टाफ की कमी होगी, वहां पहले स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई शुरू होगी। शनिवार को एनआईटी-5 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैठक हुई।

गुड़गांव व फरीदाबाद के 310 स्कूलों से होगी शुरुआत, निदेशालय उपलब्ध कराएगा स्कूलों को किताबें

निदेशालय के आदेश पर प्राचार्यों की सहमति

जुलाई माह से स्कूलों में होगी शुरुआत

310 गवर्नमेंट स्कूलों में जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। एकेडमिक लीगल हेड प्रमोद ने बताया कि गवर्नमेंट स्कूलों के स्टूडेंट्स प्रतिभाशाली होते हुए भी नीट और आईआईटी के एंट्रेस एग्जाम में पिछड़ जाते हैं।

प्राचार्यों ने रखी फैकल्टी की समस्या

बैठक में कई स्कूलों के प्राचार्य निदेशालय के आदेश को लागू करने के लिए तुरंत राजी हो गए। लेकिन कई प्राचार्यों ने निदेशालय के अधिकारी के सामने फैकल्टी की समस्या रखी। प्राचार्यों का कहना था कि उनके स्कूलों में पहले ही स्टाफ की कमी है। इससे स्टूडेंट्स के कई पीरियड खाली चले जाते हैं। ऐसे में साइंस और गणित को इंग्लिश में पढ़ाने के लिए अलग से स्टाफ चाहिए। इस पर एकेडमिक सेल इंचार्ज प्रमोद कुमार ने कहा कि जिन स्कूलों में स्टाफ पूरा होगा, उन्हीं स्कूलों में इसे लागू किया जाएगा। वहीं सभी स्कूलों में स्टाफ पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

गवर्नमेंट स्कूल के स्टूडेंट्स काे आगे बढ़ाने के लिए निदेशालय ने बेहतर कदम उठाया है। धीरे-धीरे सभी विषयों को इंग्लिश में किया जाएगा। जिससे गवर्नमेंट स्कूलों के स्टूडेंट्स सीबीएसई स्कूलों के स्टूडेंट्स की तरह आगे बढ़ सकें। -सतेंद्र कौर, जिला शिक्षा अधिकारी।

खबरें और भी हैं...