पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुलासा: बुजुर्ग की सिर में चोट मारकर हत्या की गई थी

खुलासा: बुजुर्ग की सिर में चोट मारकर हत्या की गई थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | पाली क्रेशर जोन रोड पर हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी में 11 मई को मृत मिले 50 वर्षीय व्यक्ति के सिर में चोट मारकर हत्या की गई थी। शव गली-सड़ी अवस्था में था। इससे उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक स्थित पीजीआई भेजा गया। वहां से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट मारकर हत्या की पुष्टि हुई। इस पर सेक्टर-55 थाने की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। पाली चौकी प्रभारी के अनुसार ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। शव करीब 15 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों तथा गुड़गांव पुलिस से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...