पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, नौ वाहन बरामद

चार वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, नौ वाहन बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | पुलिस की अपराध जांच शाखा बीपीटीपी ने चार वाहन चोरों को काबू कर उनके पास से चोरी के नौ वाहन बरामद किए हैं। इनमें एक इको कार, छह मोटरसाइकिल व दो स्कूटी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है। बीपीटीपी क्राइम ब्रांच प्रभारी संदीप के अनुसार पुलिस ने बड़खल निवासी साजिद उर्फ संजय, नवलू कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी सोनू, फतेहपुर बिल्लौच निवासी ललित व बसेलवा कॉलोनी निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शहर में वाहन चोरी की नौ वारदातें करनी कबूल कीं। इनमें थाना शहर बल्लभगढ़ की दो, एनआईटी की दो, खेड़ीपुल, सेक्टर-31, एसजीएम नगर, सेक्टर-सात व ओल्ड फरीदाबाद थाने की एक-एक वारदात है।

खबरें और भी हैं...