फरीदाबाद| हरियाणा परिवहन विभाग के पलवल बस स्टैंड से अब यात्रियों को रात के समय भी बस की सुविधा मिलेगी। इसके तहत पलवल से आगरा, चंडीगढ़, जयपुर, गुड़गांव आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। रात्रि सेवा के तहत बस अड्डे से सात बसें शुरू की गई हैं। डिपो महाप्रबंधक लाजपत राय यादव ने बताया कि पलवल डिपो से पहली बार रात्रि बस सेवा शुरू की गई है।